Breaking News

मुजफ्फरपुर में महिला से ब’दमाशों ने छीना पर्स, छीना झपटी में ऑटो से गिरी महिला

मुजफ्फरपुर के करजा व सदर थाना क्षेत्र के बॉर्डर स्थित पताही के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से पर्स की छिनतई कर ली। पर्स में 10 हजार नकद समेत जेवरात थे। वही घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह ऑटो में सवार थी। वह अपने पति के साथ पताही की ओर आ रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया। इसमें महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे वह जख्मी हो गई। इसके हाथ, पैर व शरीर के अन्य जगहों पर चोट लगी है।

लोगो ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया । लेकिन, वे तबतक काफी दूर निकल चुके थे। जिसके वजह से वह पकड़ में नही आ सके। घटना को लेकर पीड़ित महिला के साथ पहुंचे संजीत कुमार भगत ने बताया कि वे पारू थाना क्षेत्र के रहने वाले है। वे लोग ऑटो से पताही की ओर जा रहे थे। इसी बीच स्प्लेंडर बाइक से बदमाश पहुंचे। फिर, हाथ से पर्स की छिनतई कर लिया। इसमें वह गिरकर जख्मी हो गई।

पर्स में 10 हजार नकद, मोबाइल व कान के नथिया समेत अन्य सामान थे। बताया कि घटना में महिला घायल हो गई। बताया कि बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। शोर मचाया गया। लेकिन, वे लोग भागने में सफल रहे। इसके बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.