Breaking News

कट्टर सांप्रदायिक सोच पर आधारित है सरैया कांड, भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के जैतपुर ओपी अंतर्गत गोपी धनपत की किशोरी के साथ हुई गैंगरेप की घटना कट्टर सांप्रदायिक सोच पर आधारित है। सोची समझी साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद की करवाई से जिला पुलिस के कप्तान और जैतपुर ओपी की भूमिका संदिग्ध बन रही है। भाजपा की पूरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है और इंसाफ के लिए हम किसी भी कदम को उठाने से नही चूकेंगे। उक्त बातें भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कही।

बता दें कि 26 अप्रैल को गोपी धनपत की एक किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना घटी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। घटना को लेकर गांव में तनाव है। पुलिस अबतक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस घटना के बाद जिला भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना जाहिर किया और घटना की जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, जिला मिडिया प्रभारी सम्राट कुमार, सुजीत कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पांडे, विजय पांडे, इत्यादि शामिल थे।

पीड़ित परिवार ने इस दौरान प्रतिनिधि मंडल को बताया कि पुलिस की भूमिका इस घटना में संदिग्ध है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सहित जैतपुर ओपी घटना को अलग मोड़ देने का प्रयास शुरू से कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने इसके बाद पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया की अब से किसी दबाव में आने की जरूरत नहीं है। भाजपा की पूरी ताकत न्याय और इंसाफ के लिए आपके साथ है। अगर इस घटना में पुलिस की भूमिका निष्पक्ष नहीं होगी तो जिला भाजपा सरकार और संगठन को अवगत कराते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर करवाई के लिए भी लड़ाई लड़ेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.