Breaking News

पवन सिंह ले रहे तलाक, EX गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने सुलगाई चिंगारी

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए अक्‍सर सुर्खियों में रहते हैं. पवन सिंह की पहली पत्नी ने जहां आत्महत्या कर ली थी वहीं अब दूसरी शादी भी टूट रही है. पावर स्टार के नाम से फेमस पवन सिंह तलाक को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं. इस बीच पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री और सिंगर ने चिंगारी सुलगाई है. उन्होंने पवन सिंह पवन सिंह के तलाक की खबरों के बीच ‘अब किसका घर जलाओगे’ सॉन्ग रिलीज किया है. जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री और सिंगर ने ‘अब किसका घर जलाओगे’ सॉन्ग रिलीज किया है. यह सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल हो रहा है. इस गाने के शुरुआती बोल हैं, ‘हमको तो रुला ही चुके कितनों को रुलाओगे..बोलो अब किसका घर जलाओगे’. इस वीडियो में अक्षरा सिंह काफी दुखी नजर आ रही है. इस गाने में अक्षरा सिंह अपने एक्स बॉयफ्रेंड की शादी में जाती हैं और स्टेज पर आकर बुके देती हैं.

माना जा रहा है कि ‘बोलो अब किसका घर जलाओगे’ इस गाने के जरिए अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सीधा पवन सिंह पर निशाना साधा है. क्योंकि कभी वे भी पावर स्टार पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं. एक समय दोनों के अफेयर के खूब चर्चे थे. हालांकि दोनों का रिलेशनशिप टूट गया. जिसको लेकर अक्षरा सिंह ने पवन सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए थे. अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्हें धमकी भरे मैसेज-कॉल्स आए और उनके गानों को भी रिलीज करने पर बैन लगाने की कोशिश की गई. अब अक्षरा ने मौके पर चौका मारते हुए पवन सिंह को करारा जवाब दिया है

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं. पवन सिंह ने दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए आरा कोर्ट में अर्जी दी है. आरा फैमिली कोर्ट में गुरुवार को पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पहुंची लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंच सके. आरा फैमिली कोर्ट में पवन सिंह की पत्नी की पेशी हुई. जिसके बाद जज ने 26 मई को पेशी की अगली तारीख दी है. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भोजपुरी सुपरस्टार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर अबॉर्शन से लेकर प्रताड़‍ित करने तक का आरोप लगाया है.

बतातें चलें कि ज्योति सिंह भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं. यूपी के बलिया की रहने वाली ज्‍योति सिंह से 6 मार्च 2018 को पवन सिंह की दूसरी शादी हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के संबंध में खटास आनी शुरू हो गई थी. जिसके बाद मामला तलाक तक जा पहुंचा है. दूसरी शादी टूटने की वजह क्या है, ये तो स्पष्ट नहीं हो सका है. ज्‍योति सिंह कई महीने से मायके में रह रही हैं. पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही 8 मार्च 2015 को नीलम ने सुसाइड कर लिया था

Input : LiveCities

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.