Breaking News

42 साल से नेपाल के खजूरी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन, भारत-नेपाल के बीच चलती थी लकड़ी और कोयले से चलने वाली ट्रेन

भारत और नेपाल के बीच नैराे गेज लाइन पर काेयला और लकड़ी से चलने वाली 20वीं सदी की ट्रेन जयनगर से 8.6 किमी दूर नेपाल के खजूरी स्टेशन परिसर में करीब 42 वर्षों से धूल फांक रही है। देखरेख के अभाव में यह पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जयनगर-जनकपुर नैरो रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन का मेंटनेंस और रखरखाव खजूरी स्टेशन पर होता था। इसके लिए खजूरी स्टेशन पर कारखाना बना था जहां ट्रेन के पार्ट-पुर्जे से लेकर अन्य सामान बनाए जाते थे

वर्तमान में जर्जर कारखाने की रखवाली कर रहे मो. सैलून ने बताया कि देखरेख के अभाव में सारी चीजें जर्जर हो गई है। 8 इंजन जर्जर पूरी तरह से जर्जर हाे चुकी है। बता दें कि करीब 1980 तक इन नैरो लाइन पर कोयला ईंधन से ट्रेन का परिचालन होता था। कोयला की कमी होने पर लकड़ी या कोयला और लकड़ी ईंधन से दोनों देशों के बीच ट्रेन का परिचालन होता था।

1937 में 53 किमी रेलखंड पर परिचालन शुरू हुआ

रखरखाव नहीं होने के कारण जर्जर हो चुका इंजन।

रखरखाव नहीं होने के कारण जर्जर हो चुका इंजन।

1937 में जयनगर और नेपाल के विजलपुरा के बीच 53 किमी में नैरो गेज पर ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ था। 2001 में आई भीषण बाढ़ में विजलपुरा से जनकपुर के मध्य रेलखंड ध्वस्त हो गया। इसके बाद जयनगर-जनकपुर के बीच 29.5 किमी रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन होती थी। अमान परिवर्तन को लेकर 2014 से जयनगर-जनकपुर रेलखंड पर ट्रेन सेवा बंद थी। वहीं, नेपाल रेलवे के जीएम निरंजन झा ने बताया कि म्यूजियम बनाया जाएगा। म्यूजियम में पुरानी इंजन व सामान रखा जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.