मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन हिं’सा मा’मले में दो’षी करार ब्रजेश ठाकुर सहित 19 को दिल्ली की साकेत स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट मंगलवार को स’जा सुना सकती है। चार फरवरी को स’जा के बिंदु पर सु”नवाई पूरी हो गई थी। विशेष कोर्ट ने 11 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे स’जा सुनाए जाने का समय निर्धारित कर रखा है। सीबीआइ ने सभी दो’षियों की पारिवारिक स्थिति का ब्योरा कोर्ट में सौंप दिया है।

एक बार टलने के बाद सजा के बिंदु पर हुई सु”नवाई

तीसरी बार 14 जनवरी को ब्रजेश ठाकुर की ओर से दाखिल एक अर्जी की सुन’वाई को लेकर फैसला टाल दिया गया था। दो’षियों में ब्रजेश ठाकुर, तत्कालीन बाल संरक्षण पदाधिकारी रवि कुमार रोशन, बाल कल्याण समिति के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा, समिति के सदस्य विकास कुमार, विजय तिवारी, इंदू कुमारी, मीनू देवी, चंदा देवी, नेहा कुमारी, हेमा मसीह, किरण कुमारी, मंजू देवी, गुड्डू पटेल, कृष्णा राम, रामानुज ठाकुर उर्फ मामू, रामाशंकर सिंह उर्फ मास्टर, डॉ.अश्विनी उर्फ आसमनी, साइस्ता परवीन उर्फ मधु व बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक रोजी रानी शामिल हैं।



Leave a Reply