Breaking News

मुजफ्फरपुर : 2 सेकेंड में बद’माशों ने महिला से छीनी गोल्ड चेन

मुजफ्फरपुर में चेन छिनतई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गए। बदमाशों ने 2 सेकेंड में घटना को अंजाम दिया। घटना जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा किला मोहल्ले की है। एक महिला दूध लेने जा रही थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई।

पीड़ित महिला दवा दुकान में नौकरी करने वाले रामरक्षित कुमार की पत्नी सविता देवी है। घटना में उनके गले मे निशान भी पड़ गए। घटना के बाद बदमाश मिठनपुरा चौक की ओर फरार हो गए। इधर, मामले को लेकर सविता देवी ने काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

दूध लेकर घर लौट रही थी महिला
सविता देवी के पुत्र कुंदन कुमार ने बताया कि- मां दूध लेने के लिए पैदल सादपुर किला से सादपुरा चौक गई थी। दूध लेकर लौटने के क्रम में एक सफेद व काले रंग के हाई स्पीड बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक किया। फिर पीछे मुड़कर उनके पास आए और पास आकर बाइक पर पीछे बैठा युवक ने हाथ आगे बढ़ाकर गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद वह सड़क पर गिरने से बच गई। गले पर जख्म भी हो गया। महिला शातिरों के पीछे कुछ दूर तक शोर मचाते हुए दौड़ भी लगाई। लेकिन बाइक सवार बदमाश तेजी से निकल गए। घटना के बाद काजीमोहम्मदपुर पुलिस CCTV के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.