Breaking News

मुजफ्फरपुर से पुलिस ने 5 स्मैक कारोबारियों को दबोचा

जिले में स्मैक कारोबार करने वाली 2 महिला समेत 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरोह में 2 महिला व 3 पुरूष शामिल है। इन सभी की गिरफ्तारी शेरपुर कब्रिस्तान के समीप से की गई है। यह सभी मिलकर बड़े पैमाने पर स्मैक की खरीद बिक्री करते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में काजीमोहम्मदपुर के सतपुरा मिल्की टोला निवासी राजवंती देवी, प्रियंका स्वरूप, सकरा थाना के भभनगरी चंदन साह, गौतम आंनद व शिवहर के कुंदन कुमार शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से 73 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया। जिसके बाद इन सभी को थाने लाया गया। वहां इनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया कि वे लोग स्मैक का कारोबार करते है।

थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि ऐसी रामजी यादव गश्त पर निकले थे। इसी दौरान शेरपुर कब्रिस्तान के समीप महिला 5 लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसके बाद सभी को खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान सभी के पास से स्मैक बरामद किया गया। पूछताछ में सभी ने कहा वे लोग स्मैक धंधेबाज है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इनके गिरोह में शामिल अन्य शातिरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.