सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रुन्नीसैदपुर चौक पर बदमाशों ने एक आलू व्यवसाई से 1 लाख 65 हजार कैश लूट लिए। भागते वक्त बदमाशों के द्वारा हवाई फायरिंग भी की। मिली जानकारी के अनुसार, रविवाद रात आलू व्यवसाई अपनी दुकान बंद कर अपने दो स्टाफ के साथ घर लौट रहा था। इसी बीच पूर्व से घात लगाकर बैठे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित की पहचान रुन्नी गांव निवासी आलू व्यवसाई सुनील कुमार के रूप में हुई है। पीडित के अनुसार, अपने माल ढोने वाले पिकअप वैन में बैठकर घर के लिए निकला था। कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद अपराधियों ने गाड़ी रोक कर बैठे व्यवसाई पर पिस्टल सटा दिया। इसके बाद झोले में रखे पैसे तथा खाता बही समेत छीन लिया। इस दौरान व्यवसाई द्वारा झोला छीने जाने का विरोध करने पर अपराधियों के द्वारा हवाई फायरिंग कर धमकाया फिर झोला लेकर फरार हो गया। वहीं कुछ दूर आगे जाने के बाद चिमनी के नजदीक पैसा निकाल कर झोला फेंक दिया गया।
इसके बाद सोमवार सुबह स्थानीय थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में थानेदार विजय यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्त में ले कर पैसे बरामद कर लिए जाएंगे।




Leave a Reply