Breaking News

CM नीतीश कुमार पर ह’मला: बोलीं राबड़ी देवी- किसी के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए, घट’ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक सिरफिरे युवक द्वारा मुक्का चलाने की घटना चर्चा में है. सभी दलों के नेता इस घटना की निंदा कर रहे हैं. सीएम नीतीश की सुरक्षा में  चूक और लापरवाही की ये घटना कोई पहली बार नहीं हुई है. नीतीश कुमार पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं. कभी चप्पल से तो कभी पत्थर से हमले की कोशिश की गयी है. हमेशा की तरह इस बार भी सीएम ने अधिकारियों को बख्तियारपुर के इस सिरफिरे युवक पर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है.

सीएम नीतीश पर हुए हमला को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि जो भी हुआ है बहुत ही गलत हुआ है. इस तरह से जनता को नहीं करना चाहिए. यह बहुत ही गलत है. किसी के साथ भी इस तरह का घटना हो सकता है. जनता से हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं किसी के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करें. कोई भी नेता, विधायक या फिर कोई पार्टी हो इस तरह का घटना नहीं होगा चाहिए.

आपको बता दें की मुख्यमंत्री जन संपर्क यात्रा के दौरान अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ के कई इलाकों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं. वे जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं, उनकी शिकायतें सुन रहे हैं. बख्तियारपुर में भी मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क अभियान चलाया है. यहां जिस युवक शंकर प्रसाद वर्मा ने मुख्यमंत्री पर हमले की कोशिश की, उसे विक्षिप्त बताया जा रहा है. पहले डीजे में काम करता था. लेकिन बाद में आभूषण की दुकान में काम करने की बात भी सामने आ रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.