Breaking News

बोचहां में बीजेपी का खेल खराब करेंगे सहनी, कहा- किसी भी कीमत पर VIP चुनाव लड़ेगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मात खा कर लौटे मुकेश सहनी मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा के उप चुनाव में अपने गठबंधन से अलग जाएंगे। दरअसल, बोचहां विधानसभा सीट से वीआईपी पार्टी के मुसाफिर पासवान 2020 में विधायक बने थे। पिछले साल उनकी मृत्यु के कारण के सीट खाली हुई थी।

अब बीजेपी इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतार चुकी है।बोचहां से पूर्व विधायक रही और पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी को यहां से उम्मीदवार बनाया गया है। बेबी कुमारी के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वीआईपी ने बगावत कर दी है। अब वीआईपी भी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

इस सीट पर वीआईपी का अधिकार
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने साफ कह दिया है कि वो बोचहां सीट नहीं छोड़ने वाले हैं। चाहे कुछ भी हो जाए। जनता न्याय करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में जब अपने दम पर चुनाव लड़ आये तो ये अपना प्रदेश है। मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि पहले से ही उस सीट पर वीआईपी का अधिकार है और वीआईपी ही वहां से चुनाव लड़ेगी। भले बीजेपी ने अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं। लेकिन वीआईपी भी वहां से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा यदि गठबंधन में रहते हुए बीजेपी ने वहां से उम्मीदवार उतारा है तो दोस्ताना संघर्ष होगा और इसके लिए वीआईपी तैयार है।

मुसाफिर पासवान के बेटे को उतारना चाहते हैं सहनी
हालांकि चर्चा यह भी है कि वीआईपी बीजेपी के खेल को खराब करने के लिए अपने दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान को सहानुभूति वोट के लिए आरजेडी से टिकट दिला सकती है। सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव अमर पासवान को लेटर इंटरेस्टेड हैं। वह चाहते हैं कि सुरक्षित होने की वजह से वहां आर आरक्षित उम्मीदवार ही खड़ा हो सकता है।

यदि मुसाफिर पासवान के पुत्र अमर पासवान को टिकट आरजेडी देती है तो बीजेपी का खेल खराब हो सकता है। हालांकि, बोचहां सीट को लेकर आरजेडी नेता रमई राम भी लगे हुए हैं और वह अपनी पुत्री के लिए टिकट चाह रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.