गायघाट थाने में चौकीदारी परेड के दौरान शराबबंदी पर रहा फोकस;सभी चौकीदार शराब कारोबारियों की जानकारी लेकर थाना को करें सूचित
Repoted by Deepak
गायघाट ।थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध रूप से शराब निर्माण कार्य में संलिप्त कारोबारियों पर नकेल कसने की दिशा में थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने रविवार को थाना परिसर में बैठक करते हुए चौकीदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के महादलित बस्तियों में अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले ऐसे लोगों को चिन्हित करने की बात चौकीदारों से कहीं जो इस अवैध कार्य में संलिप्त है। वहीं थानाध्यक्ष ने ग्रामीण इलाकों में विधि व्यवस्था के मद्देनजर आपराधिक गतिविधियों की चर्चा करते हुए सड़क सहित मार्ग पर चहलकदमी बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। बता दें कि विगत महीने दिनों के अंदर गायघाट एएलटीएफ की टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से छापेमारी कर कारवाई करते हुए पुलिस ने शराब माफियायों पर काफी हद तक कारवाई की हैं। इसके साथ ही थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के मामले में कई गांवों को चिन्हित किया गया है। जहां पुलिस व टीम की संयुक्त कार्रवाई के तहत अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने शराब माफियायों पर अंकुश लगाने के उद्देश से चौकीदारों की परेड कराकर निर्देश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष के अलावा चौकीदारों में दर्जनो लोग मौजूद थे।








Comment here