मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH57 पर तेज़ रफ़्तार का कहर देखने की मिला। सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, इस घटना में कार सवार पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
बेनीबाद ओपी पुलिस घायलों का बयान दर्ज करने में जुटी है। घायलों की पहचान कटरा थाना क्षेत्र के तेहवारा पंचायत के शम्भू चौपाल, नरेश कुमार, चंदेश्वर साह, धनेश्वरी देवी, महेश साह के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। ओपी प्रभारी सुरेंद्र राम ने बताया कि बयान दर्ज नहीं हुआ है। इसकी कवायद की जा रही है।
बताया गया कि गाड़ी मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान अचानक से रेलिंग से टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए। कार में पांच लोग सवार थे। सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोगो की भारी-भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगो द्वारा दुर्घटना की सूचना बेबुनियाद ओपी पुलिस को दी गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। घटना को लेकर कई तरह की आशंका जताई जा रही है। कोई चालक को नींद आने की बात तो कोई ओवरटेक करने के कारण हादसा होने की बात कह रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जबतक घायल का बयान नहीं होगा। घटना का असल कारण पता नहीं चल रहा है।




Comment here