बोचहा उपचुनाव को लेकर बीजेपी और वीआईपी में मचे घमासान के बीच वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री मुकेश साहनी ने बड़ा बयान दिया है. मुकेश सहनी ने कहा है बोचहा में उनकी ही पार्टी चुनाव लड़ेगी और अगर 2020 में जिन सहयोगीयों ने उनकी मदद की थी, वह नहीं करते हैं तो अकेले भी लड़ने को तैयार है.
वहीं विधान परिषद की 24 सीटों को लेकर हो रहे एनडीए में बीजेपी के खिलाफ 7 सीटों पर मुकेश साहनी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. इसको लेकर मुकेश साहनी ने कहा है जहां हम जीत सकते हैं वहां हमने अपने प्रत्याशी उतारे हैं. अन्य सीटों पर हम एनडीए को समर्थन कर रहे हैं. और अगर बीजेपी हमको चुनाव प्रचार में बुलाएगी तो जिन सीटों पर हमने अपने उम्मीदवार नहीं उतरे हैं तो उनके प्रचार में भी हम जाएंगे. एनडीए के अन्य प्रत्याशियों के भी प्रचार कर रहे हैं. और जीत दिलाने में जुटे हुए हैं. वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि विधान परिषद के चुनाव में एनडीए में हमारा गठबंधन नहीं है.
दरअसल एनडीए से जेडीयू के प्रत्याशी दिनेश सिंह के नामांकन के बाद सभा के कार्यक्रम में वीआईपी प्रमुख और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश साहनी पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने यह बातें कहीं हैं



Comment here