बिहार के मधेपुरा में दोस्ती, प्यार और ब्लैकमेलिंग के बाद हत्या का मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले रिकेश (16) का एक लड़की (15) से अफेयर था। इसके बाद दोनों के बीच संबंध भी बने। रिकेश ने लड़की के कुछ फोटो और वीडियो भी लिए। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल करने लगा। लड़की से बार-बार संबंध बनाने के लिए कहता था। लड़की ने अपने परिवार को ये सारी बात बता बाद दी। इस पर लड़की के परिवारवालों ने रिकेश की जमकर पिटाई की और गोली मारकर हत्’या कर दी।
मामला मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत पूर्वी पंचायत का है। रितेश की 6 मार्च को हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि रिकेश के मोबाइल से जानकारी मिली कि वो एक लड़की से लगातार बात करता था। उस नंबर की छानबीन करने के बाद लड़की (15) को भागलपुर के परबत्ता निवासी बहनोई सरोज कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी मां भी गिरफ्तार हुई है।

पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां से पूछताछ की।
मैट्रिक परीक्षा के दौरान शुरू हुआ प्यार
पूछताछ में युवक की प्रेमिका ने बताया कि कुछ महीने पहले मैट्रिक की परीक्षा के दौरान उसकी दोस्ती रिकेश से हो गई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बाद दोनों के बीच संबंध भी बने। रिकेश ने MMS बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। प्रेमिका ने अपने परिवार को यह बात बताया। परिवार वालों को यह बात नागवार गुजरी। इसके बाद मिलने के बहाने लड़की के पिता सुबोध मंडल और उसके चचेरे भाई आनंद कुमार, गुलशन ने रिकेश को बुलाया और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
बार-बार संबंध बनाने के लिए बोल रहा था
लड़की ने बताया कि वो मुझे बार-बार बुलाने लगा था। इसके बाद में परेशान हो गई। मैंने घर पर सारी बात बताई। परिवारवालों ने रिकेश और उसके परिवार वालों से इस बात की शिकायत भी की। दो बार पंचायत भी हुई। लेकिन, रिकेश अपनी आदत से बाज नहीं आया। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने रिकेश को सबक सिखाने का खौफनाक रास्ता चुना लिया
उस दिन रिकेश ने मुझे रात में बुलाया था
4 मार्च को दोपहर में रिकेश ने लड़की को फोन कर बताया कि वह जगदीशपुर एक शादी में आ रहा है। उसने लड़की को रात मिलने को कहा। इस बात की जानकारी लड़की ने परिवार वालों को दे दी। लड़की के जीजा भी भागलपुर से आ गए और हत्या की योजना बना ली गई। रात करीब 11 बजे लड़की ने रिकेश को फोन किया और बताया घर पर सभी लोग सो चुके हैं। रिकेश शादी से बाइक उठाया और निकल गया। उसके साथी ने जब कहा हमें भी ले चालों तो उसने उसे मना कर दिया और कहा कि 15 मिनट में आ रहा हूं। उधर लड़की ने घर से दूर एक आम के बगीचे में रिकेश को बुला लिया, यहां उसके परिवारवाले छिपे थे।
रिकेश जैसे ही बगीचे में पहुंचा उसे घेर लिया गया और पहले उसकी जम कर पिटाई की फिर गोली मार दी। इसी बीच जब रिकेश के मोबाइल पर उसके दोस्त ने फोन किया तो गाली-गलौज देते हुए फोन काट दिया गया। मामले को भटकाने के लिए लड़की के परिजनों ने बाइक को आलमनगर थाना क्षेत्र में गनौल में सड़क किनारे फेंक दिया। जबकि शव को घर से दो किलोमीटर दूर मक्के के खेत में फेंका गया। 6 मार्च को रिकेश की लाश मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया।
एसपी ने किया हत्या का खुलासा
हत्या के 10 दिन बाद मधेपुरा एसपी राजेश कुमार मामले का खुलासा कर दिया। एसपी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ है। हत्या के बाद जब पुलिस उस नंबर की छानबीन शुरू की तो लड़की को भागलपुर के परबत्ता से उसके बहनोई सरोज कुमार के साथ गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया लड़की 5 मार्च की सुबह हत्या के बाद अपने बहनोई के साथ उसके घर चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसकी मां को भी गिरफ्तार किया है। जबकि हत्या में शामिल अन्य 4 लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। हत्या में लड़की के पिता सुबोध मंडल और उसके चचेरे भाई आनंद कुमार, गुलशन कुमार आदि शामिल थे।



Comment here