वेतन वृद्धि व बाेनस समेत कई मांगाें काे लेकर गुरुवार काे केजरीवाल अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सुबह 6 से 11 बजे तक ओपीडी काे बंद करा दिया जिससे मरीजाें काे काफी परेशानी हुई। अस्पताल कर्मियाें ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हड़ताल पर रहे कर्मचारियाें कृष्णा देवी, देवी प्रसाद केजरीवाल,अस्पताल कर्मचारी संघ के एआर अन्नू, मुन्नू कुमार, मृत्युंजय कुमार, अरुण आदि ने आराेप लगाया कि अस्पताल प्रशासन बार-बार सिर्फ आश्वासन देता है, लेकिन मांगें पूरी नहीं की जातीं।
कर्मचारियाें की मांगें
सभी कर्मचारियाें का वेतन बढ़े, होली-छठ में बोनस दोगुना हाे, सेवानिवृति की उम्र 58 से बढ़ाकर 60 हाे, 5 से 20 वर्ष तक की सेवा के आधार पर प्रमोशन के साथ भुगतान हाे, जिन कर्मियों ने 2 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें ईपीएफ की सुविधा मिले, राष्ट्रीय त्योहार व अन्य छुट्टियों का पैसा नहीं काटा जाए, डबल ड्यूटी में भोजन या पैसा मिले, कैंटीन में कर्मचारियों को खाने पर 30 फीसदी छूट मिले।



Comment here