Breaking News

पटना में पेट्रोल पंप का मैनेजर ही निकला लु’टेरा, जानें..

पटना के पभेड़ी मोड़ के पास पेट्रोल पंप से मैनेजर की हुई लूट मामले में खुद मैनेजर लुटेरा निकला है । पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर लूटी गई पूरी रकम के साथ मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है । सीसीटीवी की फुटेज ने मैनेजर के चाल को पूरी तरह नाकाम कर दिया । लूट की सारी रकम पेट्रोल पंप मैनेजर के घर से बरामद है। मसौढ़ी अनुमंडल के धनरूआ थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप से हुई थी लूट।

पुलिस के सामने बनाई थी फिल्मी कहानी

बुधवार की दोपहर पेट्रोल पंप मैनेजर ने 4 लाख 88 हजार रुपए लूट की बात कही थी । पूरे मामले में पीड़ित पैट्रोल पंप मैनेजर मोनू कुमार ने धनरूआ थाना में जाकर धनरूआ थानाध्यक्ष के सामने बताया था कि वह अपने पेट्रोल पंप से ₹488000 लेकर धनरुआ स्थित इलाहाबाद बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था। लेकिन, रास्ते में ही बाइक सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसके ऊपर मिर्ची का पाउडर फेंक दिया। और उसके साथ मारपीट कर उससे ₹488000 छीन कर अपने साथ लेकर चले गए थे।

पुलिस की पूछताछ में सच उगला

मोनू कुमार की शिकायत पर धनरुआ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी। शुरुआती जांच के बाद ही धनरूआ पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मसौढ़ी वैभव शर्मा ने यह साफ कर दिया था की लूट की ये पूरी वारदात पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत होती है। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मसौढ़ी वैभव शर्मा के नेतृत्व में धनरुआ पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी।जांच के क्रम में पुलिस ने मोनू कुमार को बुलाकर कठोरता से पूछताछ शुरू की,शुरुआती जांच पड़ताल में ही मोनू कुमार पूरी तरह से टूट गया और पूरे घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया।

घर में रखा था लूट की रकम
मोनू कुमार ने बताया कि वह कई वर्षों से पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था।हर दूसरे दिन पेट्रोल पंप पर इक्कट्ठा पैसा को लेकर वो धनरुआ इलाहाबाद बैंक में जमा करने जाया करता था।मगर कल उसके मन में लालच समा गया था।जिसके बाद उसने पेट्रोल पंप में जमा सारा पैसा हड़पने की सोची। इसी वजह से पेट्रोल पंप से निकलने के बाद उसने पहले अपने गांव पर जाकर पूरी रकम घर में स्थित भूसा घर में छिपा दिया। इसके बाद धनरुआ थाना जाकर पुलिस को अपने साथ हुई लूट की झूठी शिकायत दर्ज करवाई।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार पेट्रोल पंप मैनेजर मोनू कुमार से पूछताछ करने में जुटी हुई है।पूरे मामले में धनरूआ थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप से गायब सारी रकम को पुलिस ने बरामद कर लिया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.