Breaking News

गायघाट में 24 घंटे का रामधुनी अष्टयाम अनुष्ठान शुरू, भक्तिमय हुआ शिवदाहा का माहौल

गायघाट में 24 घंटे का रामधुनी अष्टयाम अनुष्ठान शुरू, भक्तिमय हुआ शिवदाहा का माहौल

Repoted by Deepak

गायघाट । प्रखंड के शिवदाहा तिरसठ स्थित पुरानी मंदिर परिसर में गांव के प्रबुद्ध समाज के द्वारा एक दिवसीय श्री- श्री 108 अखंड सीताराम धुन सह महायज्ञ गुरूवार को पूरे नेम निष्ठा के साथ आरंभ हुआ ।बताते चलें कि शिवदाहा के ग्रामीण द्वारा समस्त पंचायत एवं प्रखंड वासियों के उत्थान हेतु एक दिवसीय सीताराम धुन महायज्ञ का आयोजन करवाया गया है।जानकारी के अनुसार बता दें कि पहली बार यह इस मंदिर परिसर में अष्टयाम रामधुन यज्ञ का आयोजन किया गया हैं। इससे पूरे पंचायत में सीता राम महायज्ञ प्रारंभ होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।शिवदाहा गाँव सहित पंचायत भर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ पूजा मंडली के अवसर पर भोले बाबा व भगवान राम की पूजा अर्चना करने आए तथा पूजा अर्चना कर अपने परिजनों की सुख-शांति की कामना की एवं मन्नते भी मांगी।आचार्य सह पंडित चन्द्रशेखर उपाध्याय द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच यज्ञ का शुभारंभ कराया। मोके पर सुमित कुमार,विजय कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव उर्फ लालू, रमण कुमार उपाध्याय, सागर दास, धर्मेन्द्र महतो, पुजारी,लड्डू कुमार,अजित महतो, मिथुन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.