बिहार के डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद सोमवार को लगातार दूसरी बार बिहार का बजट पेश करेंगे। बजट से जनता को काफी उम्मीदे हैं। विपक्ष का कहना है कि अगर बजट अच्छा नहीं होगा तो तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम उसका विरोध करेंगे। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल के बयान को लेकर हंगामा कर रहा था। पूरक प्रश्नोत्तर काल में सरकार ने माना कि 108 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मामला लंबित है। इनपर जल्द ही एक्शन के लिए सचिव के साथ बैठक होगी। वहीं स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में बीजेपी और राजद साथ खड़े नजर आए।
सामाजिक क्षेत्र में खर्च होगा बजट का 65 प्रतिशत
वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में इथेनॉल उत्पादन के लिए 151 फैक्ट्रियां लगेंगी। टीकाकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसखंय्क के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार के लिए 16,134 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बजट का 65 प्रतिशत सामाजिक क्षेत्र में खर्च होगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकास दर 9.7 रहने की उम्मीद है। 2022-23 में एक लाख करोड़ रुपए ब्याज मुक्त कर्ज होगा
8 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण
सड़क, पुल आदि का निर्माण जारी है। निजी निवेश से अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि, आधारभूत संरचना, विभिन्न वर्गों के कल्याण पर जोर रहेगा। इस साल देश भर में बिहार सबसे ज्यादा आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त करने वाला राज्य रहा। 8 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया। केंद्र ने ऋण लेने की सीमा में बढ़ोतरी की है। एससी-एसटी को योजनाओं का लाभ दिया।
सीमित संसाधनों के बावजूद जारी है विकास
डिप्टी सीएम ने कहा कि महंगाई भत्ते का नियमित तौर पर भुगतान हो रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य का विकास जारी है। लगातार कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। गरीब और कमजोर वर्गों को मदद दी जा रही है।
2022-23 में विकास दर 7.9 रह सकती है
वित्त मंत्री ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। विश्व अर्थव्यवस्था में तीन फीसदी की कमी आई है। वहीं बिहार की अर्थव्यवस्था 2.5 प्रतिशत बढ़ी। 2022-23 में विकास दर 7.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
बजट पेश कर रहे हैं डिप्टी सीएम
बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद सदन में बजट पेश कर रहे हैं
स्पीकर के अपमान पर साथ आए बीजेपी-राजद
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार के मामले में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को लेकर बीजेपी और राजद एक साथ खड़े नजर आए। राजद विधायक ललित यादव ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं बिहार के डीजीपी की तरफ से विधानसभाध्यक्ष का मजाक उड़ाए जाने का आरोप भी लगाया
सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा
बिहार विधानसभा के बाहर राजद के विधायक रोजगार को लेकर हंगामा कर रहे हैं। उनका कहना है कि युवाओं को रोजगार दिया जाना चाहिए कांग्रेस विधायकों का कहना है कि बीजेपी वाले बोल रहे हैं कि मुसलमानों का वोटिंग अधिकार खत्म कर देना चाहिए। वे क्या लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। वहीं सीपीआई (एम) का कहना है कि नीतीश कुमार को इसपर चुप्पी तोड़नी चाहिए
वेल में पहुंचे विधायक
विपक्षी विधायकों ने वेल में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। राजद सहित तमाम विपक्षी दल बीजेपी विधाक हरिभूषण के बयान को लेकर हंगामा कर रहे हैं। विधानसभाध्यक्ष ने विपक्ष के विधायकों को बोलने का मौका दिया। आज दोपहर दो बजे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे
बीजेपी ने उठाया भ्रष्ट अधिकारियों का मामला
बिहार बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने पूरक प्रश्नोत्तर काल में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई ना होने का मामला उठाया। इसके जावब में सरकार ने माना की अभी लगभग 108 अधिकारियों के खिलाफ मामला लंबित है। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में सदस्यों को यह भरोसा दिलाया कि वे मुख्य सचिव स्तर पर जल्द एक बैठक बुलाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ एक्शन की पहल करेंग
कोरोना काल से उबारने पर होगा जोर
बजट में कोरोना काल में अस्थिर हुई आर्थिक गतिविधियों को तेज करने पर जोर होगा। इसके अलावा आधारभूत संरचना के विकास एवं रोजगार सृजन पर भी सरकार का फोकस रहेगा।



Leave a Reply