Breaking News

रूस के ह’मले से 93 दिन पहले पहुंचा छात्र फंसा, यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई करने गया था

यूक्रेन पर रूस के हमले के सूचना के साथ ही बगहा के मधुबनी का एक परिवार सदमे में आ गया है। यह परिवार मधुबनी प्रखंड के दहवा निवासी परमानंद कुशवाहा का है। परमानंद खुद दवा का कारोबार करते हैं। परमानंद अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे सुधाकर कुशवाहा को MBBS की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन भेजा। सुधाकर कुशवाहा MBBS प्रथम वर्ष का छात्र है।

सुधाकर के पिता परमानंद कुशवाहा ने बताया कि सुधाकर 24 नवंबर 2021 को यूक्रेन के लीव शहर में MBBS की पढ़ाई करने गया था। यूक्रेन के शहर लविव मेडिकल कॉलेज डैनिलो हैलिट्स्की लीव राष्ट्रीय चिकित्सा विश्वविद्यालय में सुधाकर MBBS की पढ़ाई कर रहा है। सुधाकर के पिता ने बताया कि सब कुछ सही ढंग से चल रहा था। 14 फरवरी को यूक्रेन व रूस की तनाव की खबरें आई थी। खबर सुनने के बाद से लगातार अपने बेटे के संपर्क में रह रहे ।

सुधाकर के पिता ने बताया कि 2 दिन पहले तक बेटे से बात हुई है। लेकिन अब सभी बेसमेंट में चले गए हैं जिसके कारण बात नहीं हो पाई है। कॉलेज के व्यवस्थापक से बात हुई थी। व्यवस्थापक ने बताया कि बस की व्यवस्था की जा रही है। उसी के माध्यम से यहां से बच्चों को निकाला जाएगा। यह सारी बात बताते बताते सुधाकर के पिता का गला सूख जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.