गायघाट अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ़ प्रदर्शन
Repoted by Deepak
गायघाट ।प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में 19 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन जन संघर्ष मोर्चा, गायघाट के बैनर तले किया गया जिसमें मुख्य मांग प्रखंड सह अंचल कार्यालय गायघाट में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं बिचौलियों से कार्यालय को मुक्त करने राशन कीराशन की कालाबाजारी की जांच करने, पैक्स में किसानों के धान खरीदने, मनरेगा में मजदूरों को काम देने वह मनरेगा कार्य को गति बढ़ाने, नल जल योजना की अनियमितता की जांच कराने सहित इत्यादि मांग प्रखंड प्रशासन से धरना के माध्यम से किया गया धरना की अध्यक्षता लाल मोहन मिश्र उर्फ टुनटुन एवं संचालन विभूति कुमार सिंह ने किया कार्यक्रम को मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता गौतम कुमार सिंह विशाल कुमार सुरेंद्र मिश्रा संजीत मिस्टर सुमित कुमार झा गौरव कुमार ओमप्रकाश सिंह मुकेश कुमार सिंह विपुल वर्थ सीतांशु ठाकुर इत्यादि लोगों ने संबोधित किया मांग पत्र पर 15 दिनों में कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में आगे चरणबद्ध आंदोलन के बाद सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कही । धरना में विपुल कुमार दिनेश राय किशन मंडल प्रतिभा देवी मुकेश कुमार सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे ।




Leave a Reply