Breaking News

यूक्रेन में 50 दिन भी नहीं पढ़ी बिहार की बेटी, मेडिकल की पढ़ाई के लिए गई थी रीमा

यूक्रेन पर रूस के हमले शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जारी हैं। इस बीच बिहार से खबर है। मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित JDU विधायक राजीव कुमार सिंह की बड़ी बेटी रीमा सिंह यूक्रेन में फंस गई है। रीमा 5 जनवरी को यूक्रेन में मेडिकल पढ़ाई के लिए गई थी। MLA राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मेरी बड़ी बेटी यूक्रेन में फंसी हुई है, लेकिन वह सुरक्षित है। लगातार उससे बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी मैं पटना विधानसभा सत्र में भाग लेने आया हूं। बेटी से आज ही मैंने बात किया है, उसे लाने के लिए भारत सरकार प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया, मेरी बेटी के अलावे जितने भी बिहार के स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंसे हैं, सभी को वापस लाने की कोशिश की जा रही है। रीमा के अलावे मुंगेर के तीन अन्य छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। रीमा यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह ने बताया, उनकी बेटी रीमा पिछले महीने जनवरी 2022 में मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थी। वहीं उसके अलावे खड़गपुर के दिलीप केसरी का पुत्र रजत एवं अरविंद केसरी की पुत्री नेहा कुमारी ,मध्य विद्यालय रतनी की शिक्षिका सरिता कुमारी के पुत्र शुभम राज यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

JDU विधायक की बेटी रीमा सिंह।

JDU विधायक की बेटी रीमा सिंह।

इनमें हवेली खड़गपुर के रहने वाले रजत एवं अरविंद दोनों यूक्रेन में पिछले चार वर्षों से ओडिशा मेडिकल यूनिवर्सिटी, कीव से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। कोर्स पूरा होने में एक साल और बचा हुआ है। इन लोगों का फ्लाइट का टिकट भी बना हुआ था लेकिन फ्लाइट अचानक कल कैंसिल हो गई, इससे वे लोग वहां फंस गए। दोनों के माता-पिता ने बताया कि बच्चों से बात हो रही है, वे लोग परेशान हैं।

इसके अलावा रजत पिछले साल मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया था। उनके पिता का मनोज कुमार सिंह एवं उनके माता ने बताया कि बच्चे से बात हो रही है भारत सरकार जल्द से जल्द हमारे बच्चों को वापस लाएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.