Repoted by Deepak
बेनीबाद में तीन दिन से लापता युवती का केवटसा पोखर में गुरुवार की सुबह उपलाता हुआ शव मिला। हत्या कर शव पोखर में फेंके जाने की आशंका है। मौके पर बड़ी संख्या में आस पास के लोग जुट गये। पुलिस को सूचना दी गई। पोखर से शव निकाला गया। युवती के कपड़े क्षत विक्षत थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले युवती से दुष्कर्म किये जाने की आशंका जताई जा रही है। बेनीबाद ओपी के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि युवती के शव की पहचान हो गई है। परिजन तीन दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। शव का एसकेएमसीएच में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि हत्या कैसे की गयी। यह भी स्पष्ट होगा कि युवती से दुष्कर्म हुआ है या नहीं।




Comment here