शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत पचना गांव में तालाब से भगवान बुद्ध प्राचीन प्रतिमा मिली। इस संबंध में लोगों ने बताया कि खोदाई के दौरान लगभग तीन फीट ऊंची भगवान बुद्ध की मूर्ति मिली है, जो देखने में काफी प्राचीन लग रही।
उन्होंने बताया कि इस तालाब में कई वर्षों से खुदाई के दौरान लगातार पालकालीन मूर्तियां मिल रही। ग्यारवीं सदी की मूर्ति मिलने के बाद यहां ग्रामीणों के द्वारा उसे स्थानीय स्तर पर रखा जाता है। कुछ वर्ष पहले इस तालाब से एक देवी वज्रधारा की मूर्ति भी मिली थी। जिसे भी बौद्ध कालीन कहा गया था। हालांकि बाद में वह मूर्ति चोरी चोरी हो गई थी। बाद में उस मूर्ति को फिर से पुलिस ने बरामद कर लिया गया था। कोर्ट के माध्यम से उसे फिर गांव में मंदिर में स्थापित किया गया।
वहीं एक और प्रतिमा खोदाई के दौरान मिलने का मामला सामने आया है। तालाब की खुदाई के दौरान भगवान बुद्ध की यह मूर्ति खंडित मिली है। खंडित मूर्ति के दो भाग में मिला। उसे जोड़कर जब गांव वालों ने देखा तो भगवान बुद्ध की मूर्ति प्रतीत होती है। उसे गांव में सुरक्षित रखा गया है। तालाब खुदाई के दौरान निकली इस मूर्ति को देखने के लिए आसपास के गांव से लोग उमड़ने लगे हैं और इस मूर्ति की पूजा अर्चना करने लगे हैं।
इस बाबत बीजेपी के शेखपुरा क्षेत्रीय प्रभारी रेशमा भारती ने कहा कि तालाब से खुदाई के दौरान भगवान बुद्ध की मिली मूर्ति काफी बेशकीमती है। उन्होंने इस मूर्ति की कीमत एक करोड़ रूपये से अधिक आंकी। उन्होंने कहा कि खुदाई के दौरान पिछले बार निकले देवी बज्र तारा की मूर्ति से और ज्यादा पुरानी और कीमती है।



Comment here