गायघाट में पंसस की बैठक में छाया रहा विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी का मामला
Repoted by Deepak
गायघाट। प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में सोमवार को पंसस समिति की बैठक आयोजित की गई ।सर्वप्रथम बैठक में मौजूद पदाधिकारियों, सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों एवं मुखिया ने एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया।बैठक में अन्य कई विषयों पर भी चर्चा की गई। तीन घंटे तक चली बैठक में प्रतिनिधि के अलावा उनके स्वजन या प्रतिनिधि को जाने नहीं दिया गया।
इस बैठक में सबसे पहले जारंग पश्चिमी के मुखिया राजीव सिंह ने आपदा में बाढ़ की समस्याओं पर कार्यपालक सहायक पर कई सवाल खड़े किए गए। उनहोंने कहा कि सीओ द्वारा दिए गए निर्देश पर अनुश्रवण कराकर सभी सूची उपलब्ध कराए गए। लेकिन भुगतान नहीं हो सका”इसको लेकर जानकारी मांगी। कांटा पिरौछा से आए एक महिला जनप्रतिनिधियों ने कहां कि पंचायत में एक भी दिन राजस्व कर्मचारी नहीं आते हैं। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू ने कहां कि इस बैठक के बारे में कई मुखियों को इस मामले की जानकारी भी नहीं दी गई हैं’जो कि बेहद ग़लत है। बागमती नदी के किनारे बसे लदौर गांव में लोगों को बास्कित पर्चा के बारे में सीओ से जानकारी ली। दाखिल ख़ारिज के मामले में मनमानी तरीके से विचौलिए द्वारा पैसे मांगे ज़ाते हैं। इस पर क्या कार्रवाई हुई हैं सीओ साहेब? फसल क्षति मुआवजे को लेकर रैयत एवं गैर रैयत की जमीनो की जांच की जाएं। कृषि समन्वयक द्वारा मनमानी तरीके से वसूली की गई है। इस मामले में 11 सदस्यीय कमिटी का गठन करने का निर्देश प्रखंड प्रमुख ने सीओ को दी।जनप्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओंएवं फसल क्षति पर बीएओ से जबाव मांगा है।इधर मुखिया ने पीडीएस डीलर में दर्जनो गरीबों को कार्ड के वावजूद राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। इस मामले में एमओ से जबाव मांगा गया। एमओ ने बताया कि इन सब मामले में कार्य किया जा रहा है।बरूआरी के पंसस शशांक शेखर चौहान ने पीएम द्वारा चलाए अन्न योजना के आवंटन के बारे में एमओ से जबाव मांगा। एफसीआई गोदाम से राशन के लिए कितना गाड़ी कहां और कहां जाता है इसका जीपीएस की जांच कभी आपने किया? गोदाम से कई ख़ाली गाड़ी डीलर के दरवाजे पर जाते हैं और घूमकर चले जाते हैं।मैठी पंचायत के कई ऐसे डीलर जो खुलेयाम राशन का गबन किए हैं। इस पर क्या कार्रवाई हुई हैं? इस पर जांच होनी चाहिए। एमओ ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को अपना मोबाइल नंबर जारी कर किसी भी प्रकार के कोई समस्या हो इसके लिए शिकायत करने को कहां। पंचायत में मनरेगा से की गई कार्यो की जानकारी पीओ से की गई। मनरेगा के जेई ने इस मामले सफाई देते हुए कहा कि एक बार हम सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहमति लेना चाहते हैं। इसमें जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया।बैठक में राजद विधायक निरंजन राय, सीओ राघवेन्द्र राघवन, थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, उप प्रमुख जयप्रकाश यादव, बीएओ, बीपीआरओ समेत दर्जनो मुखिया एवं पंचायत समिति उपस्थित थे।




Leave a Reply