Breaking News

इंटरमीडिएट की आखिरी परीक्षा आज, एक फरवरी को 1471 केंद्रों पर शुरू हुई थी परीक्षा

इंटर परीक्षा का आज यानी 14 फरवरी को आखिरी दिन है। यह परीक्षा एक फरवरी से शुरू हुई। राज्य के 1471 केंद्रों पर संचालित इस परीक्षा के लिए कुल 13.45 लाख परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भरा है, जिसमें 6.48 लाख छात्राएं और 6.97 लाख छात्र शामिल हैं।

आखिरी दिन पहली पाली में विज्ञान वाणिज्य और कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त विषय समूह के अंतर्गत विभिन्न भाषा विषयों की परीक्षा है। इसमें उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, पर्सियन, पाली और बांग्ला विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है।

जबकि दूसरी पाली में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए कम्प्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी के साथ कला संकाय के लिए योगा एंड फिजिकल एजुकेशन विषय की भी परीक्षा होनी है। इसके अलावा वोकेशनल परीक्षार्थियों के लिए संबंधित विषयों की भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.