Breaking News

‘ज’हरीली श’राब से मौ’त’ के जिम्मेदार नीतीश’ – समस्तीपुर में बोलें चिराग पासवान

समस्तीपुर में अपने कार्यकर्ता के मातृत्व शो’क कार्यक्रम में शामिल होने जमुई सांसद चिराग पासवान शुक्रवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सुशासन की नीतीश सरकार सहित एनडीए गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। नालंदा में हुई जहरीली शराब से मौत पर उन्होंने कहा कि गृह जिले में भी मौत पर सीएम नीतीश कुमार चुप हैं।

चिराग पासवान ने छपरा में हुई संदिग्ध मौत को भी जहरीली शराब बताया है। साथ ही कहा कि दरअसल प्रशासन इस मामले को पूरी तरह लीपापोती करने में लगी है। यह लोग कई शव का पोस्टमार्टम भी नही कराते हैं। छपरा और नालन्दा में जितनी भी मौते हुई है उसका पूरा जिम्मेदार नीतीश कुमार है। उनके गृह जिले में भी मौते हुई। लेकिन एक शब्द भी नही बोलें।

वहीं उन्होंने एनडीए गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुकेश सहनी पर किसी बाहरी व्यक्ति को कुछ नहीं बोलना चाहिए। गठबंधन में क्या हुआ दूसरे राज्यो में साथ चुनाव लड़ेंगे या अकेले। एक बात अस्पष्ट है कि गठबंधन के भीतर दरारे निकल कर अब बाहर दिखने लगी है। नीतीश कुमार की भी पार्टी से जिस तरह के बयान दिए जा रहें हैं चाहे वो विशेष राज्य के दर्जे को लेकर हो, जातिगत जनगणना को लेकर हो या जनसंख्या नीति को लेकर हो ये अपने गठबंधन से ठीक विपरीत बात करते हैं।

ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुनः 2013 की तरह मौजूदा प्रधानमंत्री के सामने प्रधानमंत्री का चेहरा बनने की कोशिश में है। उन्होंने जिस तरह अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपना चेहरा पीएम मेटेरियल के रूप में पास कराया तो अब कहीं न कही मुख्यमंत्री अब मौका ढूंढ रहें हैं। भारतीय जनता पार्टी से अलग होने का अपना तोल मोल कर रहें हैं, ताकि विपक्षी दल 2024 में उन्हें अपना प्रधानमंत्री का चेहरा बनाए। इसलिए पूरा यह घटना चक्र रचा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.