Pandit Birju Maharaj Passes Away: कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj) इस दुनिया में नहीं रहे. हार्ट अटैक के चलते 83 वर्षीय बिरजू महराज का रविवार-सोमवार की दरमियानी रात निधन हो गया. बिरजू महाराज के निधन की जानकारी सामने आने के बाद अब कथक प्रेमियों और बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) तक को कत्थक की कला सिखाने वाले पंडित बिरजू महाराज अब इस दुनिया में नहीं रहे, इस खबर से पूरा देश सदमे में है. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया जरिए कत्थक सम्राट को श्रद्धांजलि दी है
सिंगर अदनान सामी ने पंडित बिरजू महाराज के निधन की खबर आने पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है. पंडित बिरजू महाराज की एक फोटो शेयर करते हुए वह लिखते हैं- ‘महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं. हमने प्रदर्शन कला के क्षेत्र में एक अद्वितीय संस्थान खो दिया है. उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है. उनकी आत्मा को शांति मिले


अदनान सामी ने पंडित बिरजू महाराज को दी श्रद्धांजलि. (फोटो साभारः ट्विटरः@AdnanSamiLive)
फिल्म निर्माता अशोक पंडित लिखते हैं- ‘कत्थक के लेजेंड गायक पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी के दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. यह एक युग का अंत है. उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. ॐ शांति!’
सुभाष घई ने भी पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दी है. वह लिखते हैं- ‘कथक नृत्य उस्ताद से मेरी पहली शिक्षा मेरे कॉलेज यूथ फेस्टिवल में थी जब उन्होंने भगवान कृष्ण और राधा के बीच अपनी दो आंखों से बात करते हुए एक रोमांटिक बातचीत व्यक्त की. मैंने सीखा ‘डांस का मतलब शरीर है लेकिन आत्मा आंखों में है. यही वह कथकशी में जगत गुरु थे. बिरजू सर की आत्मा को शांति मिले.’



Leave a Reply