बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र में एक कार से 441 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। मामला गुरुवार सुबह का है। जब यूपी के तरफ से एक कार ड्राइवर कार लेकर बिहार में आ रहा था। इस दौरान मधुबनी नाका के पास जांच कर रहे एक सिपाही को टक्कर भी मार दिया। हालांकि इस टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, टक्कर के बाद कार चालक कार लेकर वहां से फरार हो गया। इसकी सूचना धनहा थाना के अधिकारी नदी थाना और चौतरवा थाना को दे दिया।
इधर, ड्राइवर को लगा कि पुलिस वाले उसका पीछा कर रहे हैं। जिसे देखते हुए चौतरवा चौक के पास ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागने लगा। इस दौरान लोगों की नजर भागते हुए ड्राइवर पर पड़ी और लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया।
इसी क्रम में चौतरवा पुलिस भी घट’नास्थल पर पहुंच गई। जिसके बाद गाड़ी की तला’शी शुरू हुई। तलाशी के क्रम में गाड़ी से नाइट ब्लू शरा’ब के 750 एमएल का 518 बोतल, 180 एमएल का 250 बोतल और ब्लेंडर प्राइड के 11 बोतल बरामद किया गया।

थानाध्यक्ष शंभुशरण गुप्ता ने बताया कि विदेशी शराब की खेप एक कार में भरकर हरियाणा से लाई जा रही थी। जिसका कीमत लगभग 4 लाख रुपया है। उन्होंने बताया कि बिहार में इसकी कीमत 10 लाख हो जाती। फिलहाल गिरफ्तार ड्राइवर से पूछताछ किया जा रहा है। शराब कहां जा रहा था इसकी सूचना मिली है। पूरे मामले में संलिप्त अन्य कारोबारियों की छानबीन करने में पुलिस लगी हुई है।
नंबर बदलकर किया जाता था कारोबार
जिस गाड़ी से शराब लाया जा रहा था उस पर यूपी 32 CK 9884 गाड़ी का नंबर है, जो यूपी का नंबर है। जबकि गाड़ी के अंदर से दो नंबर प्लेट भी निकले हैं। जो दिल्ली का नंबर बताया जा रहा है। जिसका नंबर DL 8 CS 2505 है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शराब का कारोबार करने वाला नंबर बदलकर शराब का कारोबार करता था। ताकि गाड़ी को ट्रेस करने में मुश्किल हो।




Leave a Reply