2 दिनों में बिहार में के 26 जिलों लगभग 2 एमएम बारिश हुई है। इस दौरान कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। अगले 24 घंटे तक बारिश का बारिश का यह सिस्टम एक्टिव रहने वाला है। ऐसे में अब इसका बड़ा प्रभाव आने वाले 48 घंटे के बाद दिखाई देगा। इस दौरान रात में कड़ाके की ठंड के साथ सुबह में कोहरा और धुंध वाला दिन होगा। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश को लेकर अलर्ट किया है।
जानिए कैसे बदल रहा है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी बिहार एवं आस पास एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र लगातार बना हुआ है। इसका फैलाव समुद्र तल से 0.9 किलो मीटर तक है। ऐसे मौसमी कारकों के प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पूर्व के 7 जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार एवं उत्तर मध्य के 7 जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर के अनेक स्थानों पर बारिश हुई है।

दक्षिण पूर्व के 5 जिलों भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया एवं दक्षिण मध्य के 8 जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई है। इसके अलावा पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है।
सुबह के समय राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार की सुबह के समय राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा अथवा धुंध छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद दो से 3 दिनों में दो से 4 डिग्री की गिरावट होगी। आसमान अगले दो दिनों तक आंशिक बादलों से ढका रहेगा। बुधवार को 24 घंटे में राज्य में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।

पश्चिमी चंपरण, गोपालगंज, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, सहरसा, मधुपरा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और जमुई में बारिश नहीं हुई है। बाकी के सभी जिलों में बारिश हुई है। बुधवार की रात पटना समेत राज्य के अधिकतर जिलों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। सारण के मसरख में सबसे अधिक 22.6 एमएम बारिश हुई है।



Leave a Reply