BIHARBreaking News

जानिए, क्यों हुई 48 घंटे में 12 की मौ’त, बिहार में 2 वायरस का ख’तरा

48 घंटे में 12 मौत का संकेत ठीक नहीं है। कोरोना की दूसरी लहर में भी ऐसे ही संकेत के बाद हाहाकर मचा था। इस बार की चुनौती दोहरी है। क्योंकि कोरोना के एक नहीं 2 वैरिएंट से लड़ाई है। इसमें एक डेल्टा है, जिसने दूसरी लहर में तबाही मचाई। वहीं, दूसरा ओमिक्रॉन, जो संक्रमण की रफ्तार को कम्युनिटी स्प्रेड कर दिया है। ऐसे में अब खतरा बढ़ रहा है। वैक्सीनेशन और कोरोना प्रोटोकाॅल में लापरवाही भारी पड़ सकती है। क्योंकि वायरस का कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग भी वायरस को अंडर स्टीमेट करना खतरनाक बता रहा है।

क्या कह रहे एक्सपर्ट
एक्सपर्ट बताते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा ने तबाही मचा दी थी। इस बार भी वह जानलेवा है। मौत का कारण भी बन रहा है। वैक्सीनेशन नहीं कराने वालों पर इसका बड़ा असर दिख रहा है। जब कोरोना वायरस के दो-दो वैरिएंट से लड़ाई का समय हो तो सावधानी से ही लड़ाई हो सकती है।

कोरोना पर स्टडी करने वाले पटना एम्स के ट्रामा इमरजेंसी के एचओडी डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि अगर वैक्सीनेटेड नहीं है और उसके बाद भी कोरोना को हल्के में ले रहे। बिना मास्क के सोशल डिस्टेंस भी नहीं मान रहे तो यह जान से बड़ा खिलवाड़ है। डेल्टा कभी खत्म नहीं हुआ था और वह आज भी एक्टिव है।

जानिए म्यूटेशन कब हो जाता है खतरनाक
पटना AIIMS के डॉ. अनिल का कहना है कि हर जीन का म्यूटेशन होता रहा है। मानव में भी है लेकिन समय काफी लंबा होता है। बात वायरस की करें तो इसमें दो तरह का होता है। एक इंट्रेस्ट और दूसरा वैरिएंट ऑफ कंसर्न होता है। वैरिएंट ऑफ कंसर्न ज्यादा प्रभावी और खतरनाक होता है। ऐसे में जब कोरोना के दो-दो वैरिएंट से लड़ाई चल रही हो तो खतरा समझा जा सकता है। डॉ. अनिल का कहना है कि जिसके अंदर पहले से डेल्टा के खिलाफ एंटीबॉडी होगी। उसके लिए तो माइल्ड होगा लेकिन अगर वैक्सीन नहीं लेने वाले बीमार लोगों पर अटैक हुआ तो मुश्किल बढ़ जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी कहा है कि अब तक माइल्ड केस आ रहे हैं, जिससे हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की संख्या कम है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं वायरस को हल्के में लिया जाए। हमें वैक्सीनेशन के साथ कोरोना के सभी प्रोटोकाॅल का पालन करना होगा। वायरस को लेकर हमेशा अलर्ट रहना होगा।

जानिए बिहार में वायरस के वैरिएंट

  • IGIMS में हुए जीनोम सीक्वेंसिंग में 32 सैंपल में 27 में ओमिक्रॉन मिले हैं। बिहार में ओमिक्रोन के अधिकतर स्ट्रेन अफ्रीकी स्ट्रेन से अलग हैं, लेकिन अफ्रीका में मिला स्ट्रेन महाराष्ट्र में मिल चुका है।
  • अफ्रीका के ओमिक्रॉन का स्ट्रेन B.1.1.529 है। बिहार में मिले ओमिक्रॉन के 27 मामले में से 24 में ओमिक्रॉन का BA.2 स्ट्रेन मिला है, जो अफ्रीका के ओमिक्रॉन स्ट्रेन से अलग है।
  • 3 सैंपल में ओमिक्रॉन का अफ्रीकन स्ट्रेन B.1.1.529 मिला है।
  • IGIMS के माइक्रो वायरोलॉजी विभाग के एक्सपर्ट अभय का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबटाइप हैं, B.1.1.529, BA.2 और BA.3. ओमिक्रॉन का सबसे पहले सबटाइप B.1.1.529 मिला था।
  • IGIMS में हुए जीनोम सिक्वेंसिंग में अधिकतर ओमिक्रॉन का सबटाइप BA.2 मिला।
  • भारत में ही कई राज्यों में ओमिक्रॉन का सबटाइप BA.3 भी मिला है, ओमिक्रॉन के अलग सब टाइप में बहुत अधिक बदलाव नहीं है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.