मोतिहारी में बुधवार की सुबह दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही बस पलटने से बच गई। बड़ा सड़क हा’दसा टल गया। अंदर बैठे 50 से 60 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। हा’दसा जिले के कोटवा में हुई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। इसकी सूचना मिलने पर पिपरा कोठी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बस को बाहर निकालने में जुट गई।


यह हुई घटना
दिल्ली से लगभग 50 से 60 पैसेंजर को लेकर मुजफ्फरपुर जा रही ओम साई बस बुधवार की सुबह मोतिहारी में अनियंत्रित हो गई। जिले के कोटवा प्रखंड के मठबंवारी में NH- 27 पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। गनीमत की बात रही सड़क किनारे गुमटी और पेड़ का सहारा मिलने के कारण बस पलटी नहीं। इस कारण बस में सवार सभी सवारी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची पिपरा कोठी की पुलिस बस को बाहर निकालने में जुटी गई।





Leave a Reply