BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मा’री गो’ली

मुजफ्फरपुर शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर रामकिशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी को बाइक सवार बद”माशों ने गो’ली ‘मार दी। गो’ली’ लगते ही वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली उनके पेट में लगी थी। हमले के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से भाग निकले। घट’ना सदर थाना क्षेत्र के जगन्नाथ पताही स्थित एक कॉलेज के पास उस समय हुई जब वह अपने घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे।

आसपास के लोगों ने उन्हें बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन कर गोली निकालने की तैयारी की जा रही है। पेशेंट की हालत गंभीर है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर गांव से काफी संख्या में लोग हॉस्पिटल पहुंच गए। इससे गहमागहमी का माहौल बन गया।

PACS अध्यक्ष के भाई हैं
प्रॉपर्टी डीलर के भाई संजय चौधरी PACS (प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटी) के अध्यक्ष हैं। इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश है। पुलिस गश्ती पर लोग सवाल उठा रहे हैं। कह रहे हैं कि अगर पुलिस सही से अपना काम करेगी तो आपराधिक घटनाएं नहीं होंगी।

प्रतिदिन जाते हैं मॉर्निंग वॉक करने
प्रॉपर्टी डीलर प्रतिदान मॉर्निंग वॉक करने जाते हैं। हमलावरों को इसकी जानकारी पहले से थी। आशंका जताई जा रही है कि सुबह से बाइक सवार बदमाश रैकी कर रहे थे और घात लगाकर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही प्रॉपर्टी डीलर पर नजर पड़ी। बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस हॉस्पिटल में पहुंची। लोगों का आक्रोश भी झेलना पड़ा। हालांकि, समझाकर सभी को शांत करा दिया गया।

जमीन से जुड़ा विवाद हो सकता है
टाउन DSP रामनरेश पासवान ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घायल का बयान दर्ज करने की कवायद चल रही है। परिजन से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि जमीन से जुड़ा कोई विवाद होगा। इसके कारण वे घटना घटी है। सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.