BIHARBreaking NewsSTATE

विदेशों से मुजफ्फरपुर आए 450 में से 150 लोग ट्रेसलेस, मोबाइल पर भी नहीं हो रहा संपर्क

मुजफ्फरपुर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे की आशंका को भांपते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। सभी एहतियात बरती जा रही है। अभी से विभाग ने कमर कस लिया है। विदेश से आने वाले यात्रियों से संपर्क कर उनसे जानकारी ली जा रही है। लेकिन, ताज़ा आंकड़े जो सामने आए हैं। वह चौंकाने वाला है। 18 नवंबर से अब तक मुजफ्फरपुर में करीब 450 लोग विदेश से आएं हैं। इनमें से 150 लोग अभी भी ट्रेसलेस हैं। उनका स्वास्थ्य विभाग को पता नहीं लगा है। जिस कारण चिंता की लकीरें बढ़ गयी है। विदेश से आने वालों में UAE, अबुधाबी, दुबई और US समेत अन्य देश हैं।

सदर अस्पताल में इनका पता लगाने के लिए कॉल सेंटर बनाया गया है। जहां मुख्यालय से सूची भेजी जाती है। जिसके आधार पर उन व्यक्तियों को कॉल कर विभाग पूरी जानकारी लेता है। जिसमें पता किया जाता है कि वैक्सीन का दोनों डोज लिया है या नहीं, विदेश से आने के बाद जांच कराई या नहीं। ऐसे तमाम सुरक्षात्मक सवाल पूछे जाते हैं। जहां संदेह होता है, उस व्यक्ति को फौरन जांच कराने को कहा जाता है। या सदर अस्पताल आने की सलाह दी जाती है।

कई लोगों​​​​​ से नहीं हुआ संपर्क
अभी कई लोगों से संपर्क भी नहीं हो सका है, क्योंकि उनका मोबाइल नम्बर नहीं लग रहा है। इसके अलावा जो 150 लोग ट्रेसलेस हैं। उनका भी पता लगाने में विभाग जुट गया है। उनके घर का एड्रेस लेकर वहां पर स्वास्थ्य कर्मी को भेजने की कवायद की जा रही है।

कई लोग अभी आने वाले
कॉल सेंटर में काम कर रहे एक कर्मी ने बताया कि अभी तो कई लोग आने वाले हैं। जब उनसे संपर्क किया गया तो कुछ ने कहा कि अभी दुबई में है तो किसी ने दिल्ली में होने की बात कही। उनके मुजफ्फरपुर आने के बाद फिर उनसे जानकारी ली जाएगी। इधर, सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने कहा कि सभी लोगों से सम्पर्क धीरे-धीरे हो रहा है। कुछ तकनीकी समस्या आ रही है। उसका भी निपटारा किया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.