पूर्व मध्य रेलवे के दरभंगा जंक्शन पर क्वीक वाटरिंग सिस्टम लगाया गया है। इससे 24 कोच वाली ट्रेनों में पानी भरने में आसानी होगी। पानी भरने में महज 10 मिनट का समय लगेगा। पूर्व मध्य रेल के CPRO राजेश कुमार ने बताया कि ECR अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सदैव तत्पर है। इसी कड़ी में दरभंगा स्टेशन पर अब ट्रेन के कोचों में पानी भरने हेतु त्वरित जल प्रणाली (quick watering system) का उपयोग किया जा रहा है।



सिस्टम का कंट्रोल रिमोट ऑपरेशन के लिए मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के उपयोग से न केवल पानी की बरबादी पर नियंत्रण किया जा सकेगा, बल्कि काफी कम समय में ट्रेन के कोचों में पानी भरा जा सकेगा। इस तरह पानी की बर्बादी पर रोक लगने से जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान है।

त्वरित जल प्रणाली में तीन उच्च दबाव वाले पंप शामिल हैं, जो प्लेटफॉर्म पर हाइड्रेंट को पानी की आपूर्ति करते हैं। इस संयंत्र के संचालन के लिए इसमें अग्रिम स्वचालन और नियंत्रण प्रणाली भी है। जिसमें पंपों की क्रमिक शुरूआत के साथ-साथ प्रत्येक पंप के लिए परिवर्तनशील गति नियंत्रण शामिल है। इस सिस्टम का कंट्रोल रिमोट ऑपरेशन के लिए मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है।




Comment here