Breaking NewsDELHI

ब्रेकिंग : बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की बि’गड़ी त’बीयत, दिल्ली एम्स में कराए गए भर्ती

बड़ी खबर, लालू यादव की तबी’यत फिर बि’गड़ गयी है. उन्हें अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. अचानक तबी’यत बि’गड़ने के कारण मीसा भारती, तेजस्वी ने तुरंत उन्हें एम्स लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया है. आरजेडी सुप्रीमो काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं. वो लगातार दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के देखरेख में हैं. कई बी’मारियों से जुझ रहे हैं लालू यादव.

डॉक्टरों के अनुसार उन्हें बु’खार के साथ चक्कर आ रहा है. जांच के लिए उनका ब्लड लिया गया है. फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है. हालांकि डॉक्टर का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है जिसे गंभीर माना जाए. इधर आरजेडी नेता व उनके प्रशंसकों में बेचैनी बढ़ गयी है. अपने चेहते नेता के एम्स में भर्ती की खबर से ये लोग काफी दुखी है.

अपनी पिछली बिहार यात्रा के दौरान भी लालू की तबीयत बिगड़ गई थी. अचानक बिहार का दौरा बीच में रद कर ठीक दिवाली से पहले उन्हें वापस दिल्ली आना पड़ा था. उस दौरान भी लालू ने दस दिनों के प्रवास में उपचुनाव में प्रचार भी किया था. साथ ही इन 10 दिनों में रोज दर्जनों लोगों से मुलाकात भी की था. इस कारण ही उनकी तबीयत फिर से नासाज होने की बात कही जा रही थी.

इसी हफ्ते बांका उपकोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए बिहार आए थे. पेशी बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय में 6 टन वजनी लालटेन का उद्घाटन किया. साथ ही पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी किया. इतना ही नहीं अपनी पुरानी गाड़ी को भी चलाया. इन्ही सारी चहलकदमी के कारण माना जा रहा है कि उनकी तबीयत कुछ नाराज हो गयी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.