BIHARBreaking NewsSTATE

तेज प्रताप ने श’राबबंदी की खोली पोल, बोले- चल रहा गंदा खेल, जानें क्या है मामला…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर बुधवार को मैराथन बैठक की। इसके दो दिन बाद ही पटना की सड़कों पर लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक व्यक्ति को रंगेहाथ शराब पीकर जाते हुए पकड़ा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी फेल है।

तेज प्रताप ने बताया, “अपने गौशाला गए थे, जहां अगरबत्ती का शोरूम है। वहां देखा एक व्यक्ति सड़क पर सामने से शराब के नशे में आ रहा है। उसका छोटा सा बच्चा उसे पकड़े हुए था और आदमी बार-बार गिर रहा था। इस पर रुककर उससे बात की। बच्चे से कई सवाल किए। बातचीत में बच्चे ने बताया है कि पिता शादी के बाद से ही शराब पी रहे हैं। वह सरकारी स्कूल में पांचवीं में पढ़ता है। उसके पिता शरा’ब पीकर सबसे ज्यादा उसकी मां से लड़ाई करते हैं। तब मैंने बच्चे से कहा कि कोई भी अगली बार से तुम्हें शराब पीकर धमकाएगा तो हमको आकर बताना। बच्चे ने बताया कि पिता जी जब श’राब के ‘नशे में होते हैं तो दो थ’प्पड़ मा’रकर भगा देते हैं। शरा’ब पीकर नाचते हैं। घर में हंगामा करते हैं।’

सुशासन सरकार में शराब का गंदा खेल: तेज प्रताप

इस घटना के बाद तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार देर शाम मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार में इस तरह का गंदा खेल हो रहा है। हमने इस खेल को पकड़ने का काम किया। शराब पीकर सड़क पर लोग लोट-पोट कर रहे हैं। नीतीश कुमार को इस पर जवाब देना चाहिए। जब पूर्ण तरीके से शराबबंदी है तो शराब कैसे बिक रही है? इसको पकड़ना चाहिए था, लेकिन पुलिस क्यों नहीं पकड़ती है?’ उन्होंने कहा कि DGP शराब को पूरी तरह से बंद नहीं करवा पा रहे हैं। कितने लोगों का घर शराब से बर्बाद हुआ है और कितने लोग मर रहे हैं।

मुख्यमंत्री कठोर कार्रवाई करें या इस्तीफा दें

तेज प्रताप ने कहा, “शराब पीकर आदमी हंगामा कर रहा है और बच्चा पिता को उठा कर ले जा रहा है। खुलेआम शराब बिक रही है। खुलेआम लोग पी रहे हैं। महागठबंधन में पलटी किसने मारी थी। कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे, पर भाजपा के साथ नहीं जाएंगे? या तो मुख्यमंत्री कठोर कार्रवाई करें या इस्तीफा दें।’

सदन में उठाएंगे सवाल

उन्होंने कहा, “29 तारीख को विधान मंडल का सत्र शुरू होगा। इस सवाल को विधानसभा में उठाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य सब को सरकार ने बर्बाद कर दिया है। मेरी आंख के सामने शराब मिल रही है। पत्रकार की हत्या हो रही है। यह सवाल भी सदन में उठाएंगे।’

दिल्ली तो नीतीश कुमार भी जाते हैं इलाज के लिए

तेजस्वी यादव के बार-बार दिल्ली चले जाने के सत्ता पक्ष के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा, “दिल्ली तो नीतीश कुमार भी जाते हैं, इलाज कराने के लिए। सुशील मोदी भी जाते रहते हैं। इसलिए दिल्ली तो आना-जाना लगा रहता है। नेता कमरे में बंद रहनेवाला थोड़े होता है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.