शिवहर जिले के डुमरी कटसरी ब्लॉक में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट होने से 11 दुकानों में आग लग गई है। इन दुकानों में पड़े लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत की सूचना नहीं है।
इस संबंध में पीड़ितों ने बताया कि एक दुकान में लगी आग के कारण अगल-बगल 11 दुकान उसके चपेट में आ गए। वहीं, दो किराना दुकानों में रखी 5 सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रुप ले लिया। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में पड़ा किराना तथा इलेक्ट्रॉनिक का सामान समेत अन्य चीजें जलकर राख हो गई।
वहीं, दिल दहला देने वाले इस भीषण अग्निकांड के बारे में जानकारी देते हुए दुकानदार उमेश धोबी ने बताया की 7 वर्षों से इलेक्ट्रोनिक की दुकान चला रहा है। इसमें वह खुदरा दर पर ग्राहकों का सामान बेचता है। शुक्रवार देर रात्रि 12 बजे उसे कॉल आया कि आपके दुकान में आग लग गई है। आग तेजी से चौक परिसर के दुकान की ओर बढ़ने लगी।
इधर, लोगों ने बेकाबू आग को देखकर स्थानीय लोगों ने अग्निशमन कार्यालय को सूचित किया। घटना के आधे घंटे के अंदर चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और अग्निशमन के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए।
उक्त घटना में जितेंद्र साह और ब्राजी साह के किराना दुकान, उमेश धोबी के इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान,सलीम अंसारी, जोबैर , ओसैद, जफीर आलम, अल्ताफ के मुर्गा दुकान समेत 11 दुकान जलकर राख हो गई है। इस संबंध में जिला अग्निशमन पदाधिकारी रविन्द्र राम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। हालांकि स्थानीय थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।






Comment here