BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में हार्डवेयर व्यवसाई से 4.75 लाख की लूट

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कहीं न कहीं जिले में लूट और छिनतई की वारदात हो रही है। बुधवार शाम अहियापुर में कातिब से 90 हज़ार लूट लिए थे। अब गुरुवार देर शाम हार्डवेयर व्यवसाई सह CSP संचालक से हथियार के बल पर 4.75 लाख लूट लिए। घटना सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा में घटी।

व्यवसाई बबलू कुमार ने बताया कि वे दुबहा के रहने वाले हैं। एक बैंक का CSP भी चलाते हैं और सकरा में दुकान भी है। देर शाम दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी दुबहा स्टेशन के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर रोक लिया।

कनपटी पर पिस्टल तानकर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और रुपए वाला बैग छीन लिया। हथियार लहराते हुए तीनों अपराधी भाग निकले। उनके जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तब आसपास के लोग जुटे। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

प्रारम्भिक जांच में पता लगा है कि अपराधियों ने रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया है। व्यवसाई के दुकान से घर जाने का समय पहले से पता कर रखा था। जिस जगह घटना घटी। वहा काफी सन्नाटा भी होता है। इसी का फायदा अपराधियों ने उठाया। थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.