BIHARBreaking NewsSTATE

JP के बाद गांधी की शरण में तेज प्रताप, बोले- बापू की जीवनी बहुत ही ज्ञानवान और ऊर्जावान है

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब गांधी की शरण में गए हैं। इससे पहले वह पटना के JP आवास चरखा समिति गए थे और वहां जयप्रकाश नारायण को नजदीक से जानने- समझने की कोशिश की थी। इसके बाद उन्होंने सारथी कृष्ण और धनुर्धर अर्जुन वाली फोटो अपने सोशल मीडिया के कवर से हटा दी थी और JP की फोटो लगा दी थी। तेज खुद को कृष्ण और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को अर्जुन कहते रहे हैं।

तेज प्रताप यादव राष्ट्रपिता को अभिवादन करते हुए।

तेज प्रताप यादव राष्ट्रपिता को अभिवादन करते हुए।

‘सत्य मेरा भगवान, अंहिंसा उसे पाने का साधन ‘

दिल्ली स्थित गांधी स्मृति समाहरणालय का तेज प्रताप ने भ्रमण किया और उससे जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की। तेज प्रताप ने गांधी जी की उस उक्ति को भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा था – मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन। तेज ने आगे लिखा है कि बापू की जीवनी बहुत ही ज्ञानप्रद है, ऊर्जावान और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तेज प्रताप यादव।

महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तेज प्रताप यादव।

गांधी के आगे जमीन पर पालथी मार कर बैठे तेज प्रताप

फोटो में तेज प्रताप गांधी की मूर्ति के सामने हाथ जोड़ कर खड़े हैं। सूत काटते गांधी और कस्तूरबा की मूर्ति का आगे पालथी मारकर फोटो भी उन्होंने खिंचाई। गले में जो मफलर तेज ने डाल रखी है वह खादी का है। आपको याद होगा कि तेज प्रताप यादव ने जब छात्र जन शक्ति परिषद् का गठन किया, तब भास्कर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा था कि परिषद् के युवा खादी पहनें यह वे चाहते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.