BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA: राजधानी के मंदिरों में भगवान के दर्शन से नए साल की शुरुआत…

अलविदा 2019 …शुभ स्वागत वर्ष 2020। नए साल के जश्न की शुरुआत पटनावासी बुधवार को मंदिरों में भगवान का दर्शन करके उनसे आशीर्वाद लेकर करेंगे। शहर के तमाम प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की महती भी’ड़ उ’मड़ने की संभावना है। मंदिरों में नए साल के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। मंदिर की खासकर फूलों की सजावट की गयी है। मंगलवार को भी काफी तादाद में श्रद्धालु महावीर मंदिर पटना जंक्शन दर्शन और लड्डू खरीदने पहुंचे। बड़ी और छोटी पटन देवी,शीतला माता मंदिर अगमकुआं, काली मंदिर दरभंगा हाऊस, सिद्धेश्वरी काली मंदिर बांसघाट, महावीर मंदिर राजवंशीनगर ,बोरिंग रोड चौराहा शिव मंदिर, पंचशिव मंदिर कंकड़बाग, पंच मंदिर सर्पेंटाइन रोड, पंचमुखी हनुमान मंदिर बोरिंग कैनाल रोड, में भी श्रद्धालुओं की भी’ड़ उ’मड़ेगी।

दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के आसार. पटना जंक्शन महावीर मंदिर में नए साल पर सबसे अधिक भीड़ श्रद्धालुओं की लगती है। महावीर मंदिर पटना न्यास प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल के मुताबिक आम मंगलवार के मुकाबले दुगुने से तीन गुने लोग नए वर्ष के पहले दिन पहुंचते हैं। रामनवमी के बाद सबसे अधिक भीड़ नए वर्ष के पहले दिन ही जुटती है। इस बार भी दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पिछले साल भी नए साल के पहले दिन लगभग दो लाख श्रद्धालु दर्शन के पहुंचे थे। चार काउंटर, 80 क्विंटल नैवेद्यम की व्यवस्था. श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर इस बार भी अतिरिक्त नैवेद्यम लड्डू की व्यवस्था की गयी है। उनके अनुसार इस वर्ष आठ हजार किलो(करीब 80 क्विंटल) नैवेद्यम की व्यवस्था की गयी है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर चार काउंटरों से नैवेद्यम की बिक्री की जाएगी।

इन काउंटरों पर भी’ड़ को देखते हुए आठ कर्मियों की तैनाती की गयी है। सामान्य दिनों में चार ही कर्मी रहते हैं।नए वर्ष के पहले दिन की भीड़ को देखते हुए महावीर मंदिर का पट सुबह पांच बजे से ही खोल दिया जाएगा। वही रात 11 बजे तक मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। आचार्य के अनुसार सुबह पांच बजे पट खुलने से पहले सिंदूर लेपन,आरती कर ली जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने और सहूलियत के लिए निजी गार्ड के साथ पुलिस की तैनाती की गयी है। साथ ही करीब 16 सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.