BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर; गायघाट पुलिस ने भारी मात्रा में श’राब के संग दो धंधेबाज को किया गिर’फ्तार, मध निषेध विभाग की का’रवाई

मुजफ्फरपुर; गायघाट पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के संग दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार, मध निषेध विभाग की कारवाई

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर । बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन अवैध शराब का धंधा रुक नहीं रहा है। जिले में धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है। यहां गांव-गांव में शराब के धंधेबाज अड्डा जमाए बैठे हुए हैं।

जगह-जगह खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम लोगों को तो छोड़िए, पुलिस वालों को भी नहीं बख्श रहे हैं। शराब के तस्कर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर देता हैं।

सूबे में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस एवं मध निषेध विभाग का दावा है कि जो भी शराबबंदी कानून के खिलाफ काम करेगा उस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हालांकि, कुछ दिनों से लगातार शराब मामलों में शराब जब्त करने के साथ शराबियों पर कार्रवाई हो रही है।इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारवाई करते हुए पटना मध निषेध विभाग की टीम ने गायघाट पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक से भारी मात्रा शराब के संग दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल राम ने जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पटना की टीम के साथ संयुक्त रूप से कारवाई की गई है। दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। मामले में उत्पाद अधीक्षक संजय राय ने बताया कि लगातार छापेमारी कर शराब माफियायों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कारवाई करने में जुटी हुई है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.