BIHARBreaking NewsSTATE

बाढ़ राहत शिविरों में जन्म देने वाली लड़की को 15 हजार देगी नीतीश सरकार, CM बोले- सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पी’ड़ितों का

बाढ़ राहत शिविरों में जन्म लेने वाले बच्चे को बिहार सरकार राशि देगी। राहत शिविर में लड़के जन्म पर 10 हजार और लड़की के जन्म पर 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। CM नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा मंगलवार को बाढ़ का निरीक्षण के दौरान की।

उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। वहीं, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय के कई राहत शिविरों में गए। वहां बनाए गए कम्युनिटी किचन में जाकर भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।

उन्होंने कहा- ‘बाढ़ प्रभावित इलाकों का हम लगातार दौरा कर रहे हैं। सभी प्रभावित लोगों को राहत मिले, इसके लिए हर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित प्रति परिवार को 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। बाढ़ राहत शिविरों में सभी प्रभावित लोगों के आवासन, भोजन आदि का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से ख्याल रखा जा रहा है। राहत शिविरों में रह रही गर्भवती महिलाओं को बेटा होने पर 10 हजार रुपए और बेटी होने पर 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी’। मुख्यमंत्री ने कहा- ‘राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है।’

CM ने कहा- ‘2007 से ही हम लोगों ने आपदा प्रबंधन के लिए काम शुरू किया है। 2016 में भी गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा था। इस बार उसकी तुलना में कम है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.