BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में स्वर्ण व्यवसायी से 5.30 लाख की छिनतई / दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, ब’दमाशों ने गहने और कैश से भर झोला छीना; रक्सा गांव में युवक से बाइक लू’टी

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर चौक के स्वर्ण व्यवसायी से बाइक सवार अप’राधियों ने करीब 5 लाख का गहना समेत 30 हजार रुपये लू’ट लिया है। घट’ना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। स्वर्ण व्यवसायी अक्षय लाल साह शुक्रवार देर रात दुकान बंदकर अपने घर रसलपुर मनियारी जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने पीछा कर उनके हाथ से झोला छीन लिया। झोला में गहने व रुपये थे।

व्यवसायी के शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौडे़, लेकिन अपराधी तबतक फरार हो गए। घटना को लेकर पीड़ित ने सकरा थाना मे आवेदन सौंपा है। उधर, व्यवसायी संघ के लोगों ने पुलिस महकमा को घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रक्सा गांव निवासी वली आलम से अपराधियों ने बाइक लूट ली। वह सुजावलपुर चौंक से अपने घर रक्सा जा रहे थे। तभी, चोर में अपराधियों ने उन्हें घेर कर रोक लिया। फिर, बाइक लूटकर फरार हो गए। मामले में उन्होंने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.