मुजफ्फरपुर शहर में बिना मास्क पहने 43 लोग धराये
मुजफ्फरपुर। अब बिना मास्क पहने शहर में घुम तो खैर नहीं है। पुलिस को धड़ दबोचेगी। इसके बाद आपसे राशि वसूमल करेगी। कोरोना महामारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। शहर में बिना मास्क पहने अगर पाय गये तो पुलिस आपको चालन काटेगी। इसके एवज में आपको पचास रुपये फाइन देना होगा। शहर के सरैयागंज में चलाये गये अभियान में लगभग 43 लोगों को बिना मास्क घुमने पर चलान काटा गया। अभियान में सिकंदरपुर ओपी प्रभारी हरेन्द्र कुमार सशस्त्र बल के साथ तैनात थे। इसके साथ ही माइक के द्वारा उद्घोषण किया जा रहा था कि कोरोना महामारी को देखते हुए बिना मास्क के शहर में नहीं चले। दुकानदार हो या फिर ग्राहक सबके सब मास्क पहनकर ही निकले। उधर फाइन देने वाले लोगों का कहना था कि पैसा ले रहे है तो मास्क भी दिजिये।







Leave a Reply