आज दिनांक 22/07/21 को पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खबरा रोड,मुजफ्फरपुर का 38वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मंडल प्रमुख श्री संजय सिन्हा एवं रैम प्रमुख श्री राकेश श्रीवास्तव ने शाखा के व्यवसाय की वृद्धि के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिसमे बिहार यूनिवर्सिटी के सम्मानित ग्राहकों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था करना शामिल है। स्टाफ सदस्यों की कमी दूर कर ग्राहक संतुष्टि को और बढ़ाना,लोन प्रोसेसिंग में लगने वाले समय को कम करना और बैंकर ग्राहक संबंध को और मजबूत करने पर बल दिया। बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार श्री आर के ठाकुर ने भी अपना सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया।



स्थापना दिवस के अवसर पर श्री दिलीप कुमार को भवन निर्माण ऋण Rs. 40,00 लाख, श्री अमित गोयंका को कार लोन Rs . 3.90 लाख एवं सुनैना देवी को पेंशन ऋण Rs . 2.00 लाख स्वीकृत किये गए।


इस अवसर पर माननीय विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग श्री सतीश कुमार, विभागाध्यक्ष इतिहास श्री गजेन्द्र कुमार,प्रशासनिक पदाधिकारी दूरस्थ शिक्षा केंद्र श्री ललन कुमार,मुख्य प्रबंधक श्री मनीष कुमार,वरिष्ट प्रबंधक महावीर प्रसाद, वरिष्ट प्रबंधन गिरीश चंद्र झा,प्रमोद रजक,तरुण कुमार एवं अन्य सम्मानित ग्राहक गण उपस्थित थे।
मौके पर वरिष्ट नागरिक श्री विपिन शंकर ओझा को चादर से सम्मानित किया गया।









Leave a Reply