BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में दो पक्षों के बीच गो’लीबारी, लाठी-डंडे और हॉकी स्टिक से भी मा’रपी’ट; 4 लोग ज’ख्मी, इलाके में द’हशत का माहौल

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मिश्र कॉलेज के समीप देर रात आपसी वर्चस्व के लिए दो पक्षों के बीच भि’ड़ंत हो गयी। एक तरफ से करीब 15 राउंड फाय’रिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में भी दूसरे पक्ष के लोगों ने कई राउंड फायरिंग की है। लाठी-डंडे और हॉकी स्टिक से भी जमकर मा’रपी’ट हुई है। इसमें चार लोग जख्मी हो गए हैं।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।

एक जिंदा कारतूस बरामद
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। तब तक सभी लोग भाग चुके थे। सूचना मिलने पर अहियापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायलों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के अस्पतालों में गयी, लेकिन जानकारी नही मिल सकी। प्रारंभिक छानबीन में पता लगा कि एक पक्ष बालूघाट और दूसरा सोडा गोदाम चौक का रहने वाला ह। पुलिस को शराब धंधे में वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग होने की आशंका है।

पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगा रही है। थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस गयी थी। जख्मी का पता नहीं लगा है। पुलिस अपने स्तर से पता लगाकर आगे की कार्रवाई कर रही है। एक पक्ष के लड़के कॉलेज के समीप बैठे हुए थे। तभी दूसरे पक्ष से दर्जनों युवक पिस्टल और लैगी डंडा लेकर बाइक से पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.