BIHARBreaking NewsSTATE

एक- दो दिन में करवट लेगा बिहार का मौसम, मानसून के बारे में ये है पूर्वानुमान

पटना, Bihar Weather Update News: बिहार का मौसम (Bihar Weather Forecast) काफी तेजी से बदल रहा है। वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh Weather) से लेकर असम (Asam Weather) तक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिसके के कारण बिहार के उत्तरी भाग में कुछ क्षेत्रों में भारी एवं मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, राज्य के दक्षिणी भाग में उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। राजधानी में भी शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। रात में बारिश होने के कारण दिनभर वातावरण में नमी बनी रही। बादलों का आना-जाना दिनभर लगा रहा।

बिहार के उत्‍तरी भागों में हो रही भारी बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है। उत्तर प्रदेश से बिहार होकर असम तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इससे प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो रही है। वहीं, मध्य बिहार एवं प्रदेश के दक्षिणी भाग में स्थानीय कारणों से कुछ इलाके में हल्की बारिश हो रही है।

एक-दो दिन बाद बदल सकता है बिहार का मौसम

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में इसमें बारिश होने की उम्मीद है। उसके बाद राज्य में मौसम में बदलाव हो सकता है। शुक्रवार को बगहा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर में अच्‍छी बारिश रिकार्ड की गई। उत्तरी बिहार में कल भी बारिश होने की उम्मीद है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.