कारा महानिरीक्षक मिथलेश मिश्र ने वर्षों से विभिन्न जेलों में जमे 20 जेलरों का तबादला कर दिया है। बेउर जेल में प्रतिनियुक्त पटना सिटी में तैनात उपाधीक्षक सरवर इनाम खान को बेउर जेल से आरा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जमुई कारा में तैनात उपाधीक्षक राजेश कुमार ङ्क्षसह का तबादला आदर्श केन्द्रीय कारा बेउर में किया गया है। जारी आदेश के तहत संजीव कुमार को बाढ़ से सासाराम, केके झा को मसौढ़ी से सिवान, रामेश्वर राउत को बिहारशरीफ से शहीद खुदी राम बोस केन्द्रीय कारा मुजफ्फरपुर भेजा गया है
दानापुर, गोपालगंज और हाजीपुर की जेलों में नए जेलर
इनके अलावा शिवमंगल प्रसाद को भभुआ से मोतिहारी, भीम हेंब्रम को आरा से अररिया, संजय कुमार गुप्ता को बेतिया से दानापुर, अजय कुमार को छपरा से गोपालगंज, अखिलेश कुमार सिंह को हाजीपुर, संतोष कुमार पाठक को सिवान से पूर्णिया, मिथलेश शर्मा को बेनीपुर से मसौढ़ी, निर्मल कुमार को दलसिंहसराय से बिक्रमगंज, सोहन कुमार को बेनीपट्टी से मुंगेर, सुदर्शन प्रसाद सिंह को सहरसा से बिहारशरीफ, रामानुज कुमार को सुपौल से आदर्श केन्द्रीय कारा बेउर भेजा गया।
भागलपुर, फुलवारीशरीफ और कटिहार में भी तबादला
इनके अलावा राकेश कुमार सिंह को विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर, अरविंद कुमार को खगडिय़ा से फुलवारीशरीफ, राजेश कुमार मिश्र को बेगूसराय से कटिहार एवं बिरेन्द्र कुमार राय को औरंगाबाद से पूर्णिया कारा में पदस्थापित किया गया है। वहीं, सहायक अधीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को बाढ़ से बेगूसराय, मो. जफर आलम को दानापुर से दाउदनगर, सरोज कुमार को बक्सर से सुपौल, शंभू कुमार दास को बिक्रमगंज से सासाराम, मृत्युंजय कुमार को पूर्णिया से सहरसा, प्रमोद कुमार कटिहार से खगडिय़ा भेजा गया है।
बक्सर, हाजीपुर और नवादा में भी नए जेलर
रामविनोद सिंह को किशनगंज से बक्सर, भजन दास को सुपौल से बेनीपुर, संदीप कुमार वर्मा को मधेपुरा से हाजीपुर, सुधीर शर्मा को भागलपुर से बाढ़, उमाशंकर शर्मा को गया से नवादा, सुशील कुमार गुप्ता को शेरघाटी से मोतिहारी, मनोज कुमार सिंह को औरंगाबाद से किशनगंज एवं विपीन कुमार सिंह को दाउदनगर कारा में स्थानांतरित किया गया है।




Comment here