Breaking NewsInternationalSTATE

अमेरिका: अंतरिक्ष में इतिहास रचेगी भारत की बेटी सिरिशा, 11 जुलाई को शुरू होगा मिशन

रिचर्ड ब्रेनसन अंतरिक्ष (Space) की सैर करने के लिए 11 जुलाई को अंतरिक्ष के सफर पर रवाना होंगे. इस दौरान उनके साथ भारतीय मूल की सिरिशा बांदला भी जा रही हैं. सिरिशा बांदला वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी में सरकारी मामलों और शोध कार्य से जुडीं अधिकारी हैं. रिचर्ड के साथ 5 अन्‍य यात्री अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रहे हैं. भारत में जन्‍मी सिरिशा दूसरी ऐसी महिला हैं जो अंतरिक्ष के खतरनाक सफर पर जा रही हैं. सिरिशा बांदला आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली हैं. सिरिशा बांदला भारतीय मूल की दूसरी ऐसी महिला होंगी जो अंतरिक्ष के सफर पर जा रही हैं. इससे पहले कल्‍पना चावला अंतरिक्ष में गई थीं और दुर्भाग्‍यवश स्‍पेस शटल कोलंबिया की दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी. सिरिशा बांदला ने वर्ष 2015 में वर्जिन को जॉइन किया था और इसके बाद उन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

ब्रेनसन की कंपनी ने बृहस्पतिवार की शाम घोषणा की उसकी अगली अंतरिक्ष उड़ान 11 जुलाई को होगी और इसके संस्थापक समेत छह लोग उस उड़ान का हिस्सा होंगे. यह अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से उड़ान भरेगा जिसमें चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी होंगे. वर्जिन गैलेक्टिक के लिए यह अंतरिक्ष तक जाने वाली चौथी उड़ान होगी. इस खबर से कुछ घंटे पहले बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने कहा था कि बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे और उनके साथ एयरोस्पेस जगत की एक अग्रणी महिला होंगी जिन्होंने वहां जाने के लिए 60 वर्षों तक इंतजार किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.