जिले में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर मां गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. यह आयोजन कोरोना संक्रमण से निजात पाए जाने की दिशा में आश्रम घाट बालूघाट पर किया गया. इस कार्यक्रम में गरीबनाथ धाम के पुजारी पंडित अभिषेक पाठक ने मां गंगा की महाआरती की.
कार्यक्रम में दूसरे श्रद्धालुओं का भी हुजूम उमड़ा और इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा की महाआरती में भाग लिया और जमकर जयकारे भी लगाए. पंडित अभिषेक पाठक ने बताया कि ऐसे अनुष्ठान से वातारण की शुद्धता बढ़ती है और लोगों में भी सकारात्मक सोच का संचार होता है.
इस अनुष्ठान में बाबा गरीबनाथ धाम के पंडित राघव ठाकुर, पंडित नवीन ठाकुर, पंडित मनोज मिश्रा, पंडित अरविंद ठाकुर, रमेश पेन्टर, गुड्डू सिंह, डॉक्टर कृष्णा, आकाश चौधरी, आकाश सिंह राजपूत, विकास कुमार, विनय कुमार, अरविंद अकेला आदि लोग मौजूद रहे.


Input : LiveCities



Leave a Reply